
श्रीकृष्ण कहते हैं “मैंने गुणों और कर्मों के भेद के अनुसार चार वर्णों (विभाजनों) की रचना की है; परंतु मुझे अकर्ता और अविनाशी जानो (4.13)। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र -ये सब अपने-अपने स्वभाव से उत्पन्न गुणों के अनुसारकर्म करते हैं” (18.41)।पहली बात, हमारा विभाजनकारी मन हमारे चारों ओर श्रेणियाँ बना लेता है। दूसरी बात, असत्य वास्तव में एक विकृत सत्य के सिवा कुछ नहीं है। इन दोनों के मिलन से यह असत्य धारणा बनी कि सामाजिक वर्ग जन्म पर आधारित और श्रेणीबद्ध हैं। परंतु सच्चाई यह है कि मनुष्य उनके गुणों और कर्मों के कारण चार प्रकार के होते हैं। इसके अतिरिक्त, यह विभाजन किसी व्यक्ति का मूल्यांकन करने का मापदंड नहीं है। वर्णों या जातियों से संबंधित श्लोकों को समझते समय इन तथ्यों को ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि वर्ण और जाति आज भी हमारे सामाजिक और राजनीतिक ढांचे पर प्रभाव डालते हैं।गुणों का वर्णन करते हुए श्रीकृष्ण कहते हैं “सत्व, रजस् और तमस् -ये तीन गुण आत्मा को शरीर से बाँधते हैं (14.5)। सत्व ज्ञान के प्रति आसक्ति के माध्यम से बाँधता है (14.6)। रजस् जीवात्मा को कर्म के प्रति आसक्ति से बाँधता है (14.7)। तमस् प्रमाद और आलस्य के द्वारा बांधता है” (14.8)। प्रत्येक गुण हमें किसी न किसी तरह से बाँधता ही है।किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर एक गुण जीवनभर हावी रह सकता है जोउसके स्वभाव और व्यवहार को आकार देता है। फिर भी सूक्ष्म स्तर पर प्रत्येक दिन इन गुणों का एक गतिशील परस्पर खेल होता है। उदाहरण के लिए जबकार्यालय में हमें ऐसा कार्य सौंपा जाता है जिसमें अतिरिक्त ज्ञान की आवश्यकता होती है तो सत्त्वगुण हमें वह ज्ञान प्राप्त करने में सहायता करता है। रजोगुण वह इच्छा है जो हमें कार्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। दिन के अंत में जब हम थक जाते हैं तो तमोगुण हमें विश्राम और नींद प्रदान करता है। इसी प्रकार यदि हम किसी नए स्थान की ओर वाहन चला रहे हैं तो दिशा का ज्ञान सात्त्विक गुण है और वाहन चलाना राजसिक गुण है।बन्धन गुणों के स्वभाव में निहित है और उन पर निर्भरता ही बन्धन का निर्माण करती है। स्वर्ण जंजीरें भी बन्धन को लोहे की जंजीरों से बेहतर नहीं बनाते। गुणातीत होना इस बन्धन से परे जाना है -उस परम स्वतंत्रता को प्राप्त करना जहाँ गुण साधन बन जाते हैं, स्वामी नहीं।
Podzilla Summary coming soon
Sign up to get notified when the full AI-powered summary is ready.
Free forever for up to 3 podcasts. No credit card required.
Free AI-powered recaps of Gita Acharan and your other favorite podcasts, delivered to your inbox.
Free forever for up to 3 podcasts. No credit card required.