Gita Acharan

248. कर्म ही आधार है

October 27, 2026·3 min
Episode Description from the Publisher

सामान्यतः यह माना जाता है कि आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करने के लिए भगवद्गीता तीन मार्गों की शिक्षा देती है -सांख्ययोग, जो बुद्धि-प्रधान व्यक्तियों के लिए ज्ञान और जागरूकता का मार्ग है; भक्तियोग, जो हृदय-प्रधान व्यक्तियों के लिए समर्पण का मार्ग है; और कर्मयोग, जो मन-प्रधान व्यक्तियों के लिए कर्म या क्रिया का मार्ग है।श्रीकृष्ण कहते हैं “केवल अज्ञानी ही सांख्य और कर्मयोग को भिन्न बताते हैं, न कि ज्ञानी। जो इनमें से किसी एक में भली-भाँति स्थित होता है, वह दोनों के फल प्राप्त करता है” (5.4)। यह संकेत करता है कि केवल बालक या प्रारंभिक साधक ही इन तीनों मार्गों को अलग-अलग मानते हैं।जैसे-जैसे हम भगवद्गीता के अध्ययन में आगे बढ़ते हैं, यह स्पष्टता आएगी कि ये तीनों मार्ग आपस में गुँथे हुए और एक-दूसरे के पूरक हैं। इससे यह स्पष्टता मिलती है कि कर्म ही इन सभी मार्गों की नींव है क्योंकि प्रत्येक मार्ग किसी-न-किसी रूप में कर्म से ही जुड़ा हुआ है। जागरूकता के लिए कोई व्यक्ति अध्ययन, गुरु की सेवा या ध्यान से प्रारम्भ कर सकता है। भक्ति के मार्ग में प्रारंभिक अवस्था में यह कर्मकांडात्मक हो सकता है परंतु इसका सार यह है कि साधक चोर में, शत्रु में और यहाँ तक कि गधे में भी परमात्मा को देख सके।भगवद्गीता के अंत में श्रीकृष्ण कर्मयोग का निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि प्रत्येक कर्म स्वभावतः कुछ न कुछ दोषों से युक्त होता है। यह समझ हमें उन अपराधबोध और घृणाओं से मुक्त करती है जिन्हें हम अपने कर्मों के प्रति पालते हैं क्योंकि हमारा विभाजनकारी मन उन्हें अच्छा या बुरा कहकर विभाजित करता है। वे हमें प्रेरित करते हैं कि वर्तमान क्षण द्वारा हमें प्रदान किए गए सहज कर्म को अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार करते रहें।चाहे कोई भी मार्ग क्यों न हो, उसका सार यही है कि प्रत्येक कर्म को यहसमझते हुए किया जाए कि आदर्श कर्म दुर्लभ है; कर्म को आसक्तिरहित होकर किया जाए; उसके फल की अपेक्षा न की जाए और घृणातथा इच्छा, दोनों का त्याग किया जाए। श्रीकृष्ण आश्वासन देते हैं कि स्वकर्म के प्रति निष्ठा सिद्धि की ओर ले जाती है क्योंकि यही समर्पण वास्तव में उनकी उपासना है (18.45)।

Podzilla Summary coming soon

Sign up to get notified when the full AI-powered summary is ready.

Get Free Summaries →

Free forever for up to 3 podcasts. No credit card required.

Get summaries like this every morning.

Free AI-powered recaps of Gita Acharan and your other favorite podcasts, delivered to your inbox.

Get Free Summaries →

Free forever for up to 3 podcasts. No credit card required.